उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 38 वीं बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की 38वीँ बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूर्व में विश्वविद्यालय में कार्यरत संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्व0 अजय पटवाल के नाम से होगा एमपीडीडी भवन का नाम। ज्ञात हो की विश्वविद्यालय में संविदा में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजय पटवाल का हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। पटवाल विश्वविद्यालय के अध्ययन (पुस्तक) सामग्री वितरण में कार्यरत थे। डॉ शशांक शुक्ला हिंदी में तथा डॉ सुचित्रा अवस्थी अंग्रेजी में सहायक प्राध्यापक ग्रेड 12 से 13 में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नत किये गए। विश्वविद्यालय में उद्योग प्रकोष्ठ की स्थापना का अनुमोदन किया गया। विश्वविद्यालय महिला अध्ययन केंद्र खोलने की भी संस्तुति प्रदान की गई। विश्वविद्यालय के प्रवेश तथा परीक्षा विभाग का विलय कर अब प्रवेश एवं परीक्षा निदेशालय कर दिया गया है। जिसका मुखिया परीक्षा नियंत्रक होंगे।

यह भी पढ़ें -   शादी से इनकार और मानसिक प्रताड़ना से टूटी युवती, आत्महत्या मामले में 6 पर मुकदमा दर्ज

कार्यपरिषद की बैठक कुलपति प्रो ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में इग्नू के समकुलपति प्रो श्रीकांत महापात्रा, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो डीपी त्रिपाठी, डॉ राकेश चंद्र रस्तोगी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक खटीमा फाइबर्स लि0 उधमसिंह नगर, त्रिलोक सिंह चीमा निदेशक चीमा पेपर्स मिल, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ सीडी सूंठा, प्रो सत्यकाम सम कुलपति इग्नू, प्रो गिरिजा पाण्डेय, डॉ एम एम जोशी, कुलसचिव प्रो पीडी पंत, परीक्षा नियंत्रक प्रो सोमेश कुमार, वित्त नियंत्रज आभा गर्खाल मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   पुलिस पर गंभीर आरोप के बाद नैनीताल में बड़ी कार्रवाई, खैरना चौकी के सभी कर्मी लाइन हाजिर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440