उत्तराखंड: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत—दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार सुबह देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि 29 नवंबर सुबह करीब 7:51 बजे कंट्रोल रूम से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई और एसडीआरएफ को भी तुरंत अलर्ट कर दिया गया।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में उतरकर तीनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। बचाव के दौरान एक युवक मृत पाया गया, जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरन्त अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें -   खेलों से नन्हे कदमों ने सीखा अनुशासन और टीम भावना, DPS हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर रंगारंग आयोजन

घायल व्यक्तियों ने बताया कि वे पिकअप (UK16CA3404) से गथान से सोनीपत टमाटर लेकर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे वाहन अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गया। चोट लगने और रात होने के कारण वे किसी को सूचना नहीं दे सके। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को कालसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -   CM धामी का बड़ा फैसला: विकास योजनाओं के लिए ₹53.72 करोड़ मंजूर, रामनगर सीवरेज योजना को ₹42.75 करोड़

दुर्घटना में मारे गए युवक की पहचान गोविंद (28 वर्ष), पुत्र जवाहर, निवासी ग्राम बुराइला के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विकासनगर भेज दिया गया है।

घायलों की पहचान सुनील (28 वर्ष), पुत्र रमेश, निवासी ग्राम मिंडाल, और नरेश (28 वर्ष), पुत्र फकीरा, निवासी बाईला के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण प्रतीत हो रही है। विस्तृत जांच जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440