उत्तराखंडः रुड़की में मधुमक्खियों के हमले से सेवानिवृत्त फौजी की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार जिले के रुड़की के बूचड़ी रेलवे फाटक के पास मधुमक्खियों के झुंड के हमले में एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई, जबकि एक युवती सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

यह दुःखद घटना गुरुवार सुबह की है, जब कई लोग बूचड़ी रेलवे फाटक के पास से गुजर रहे थे। अचानक, मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। लोग चीखते हुए इधर-उधर भागने लगे, कुछ ने रेलवे फाटक पार करके घरों में शरण ली, जबकि कई लोग जमीन पर गिर गए। हमले में दुर्गा कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी गोकुल सिंह बिष्ट, 65 वर्षीय सतीश चंद्र खंतवाल, 56 वर्षीय लाल सिंह और एक युवती घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   01 मार्च 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आसपास के लोगों ने तुरंत धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिलिट्री अस्पताल में डॉक्टरों ने सतीश चंद्र खंतवाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोकुल सिंह बिष्ट और युवती की हालत गंभीर है। लाल सिंह की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं होली के दिन करने वाले 3 सबसे आसान और प्रभावी उपाय

घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने पुष्टि की कि मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आस-पास के पेड़ों पर मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते बने हुए हैं, और संभवतः पेड़ों पर केमिकल के छिड़काव के कारण मधुमक्खियां आक्रोशित हो गईं और लोगों पर हमला कर दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440