उत्तराखण्डः मजदूर दंपती ने साथ में लगाया फंदा, निर्माणाधीन भवन में मिली लाशें

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मजदूर दंपती ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। यह हृदयविदारक घटना ग्राफिक एरा अस्पताल के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन के मजदूर आवास की है। रविवार सुबह जब अन्य मजदूर जागे, तो उन्होंने दोनों को फंदे से झूलता देख शोर मचाया।

मृतकों की पहचान भास्कर लाल (28 वर्ष) और उसकी पत्नी जनिक गौड़ (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम के रहने वाले थे और देहरादून में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में रहकर मजदूरी कर रहे थे। भास्कर पेशे से इलेक्ट्रिशियन था और जनिक भी उसके साथ मजदूर आवास में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि रोज की तरह शनिवार रात को दोनों अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो साथियों ने खिड़की से झांक कर देखा, जहां कमरे की छत से लटकते दो शव दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर शवों को कब्जे में लिया गया। फिलहाल दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   त्योहारों से पहले पशुपालकों की चमकी किस्मत, छह दुग्ध समितियों में बांटे गए 42.46 लाख रुपये के बोनस

पुलिस जांच में अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है। जांच अधिकारी के मुताबिक, यह घटना पारिवारिक कलह, आर्थिक संकट या मानसिक तनाव का नतीजा हो सकती है, लेकिन असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही होगा।

इस घटना के बाद मजदूर बस्ती में मातम छा गया है। साथ काम करने वाले लोग स्तब्ध हैं कि हंसते-खेलते जोड़ा ऐसा कदम कैसे उठा सकता है। सभी यही सवाल कर रहे हैं। आख़िर ऐसी क्या मजबूरी थी जो दोनों ने एक साथ जान देने का फैसला किया?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440