उत्तराखण्डः शराब कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। उत्तराखण्ड के रुड़की में शुक्रवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। कैंटीन बंद करने के बाद घर लौट रहे संचालक को बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ते में रोककर फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल संचालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा गांव के पास की बताई जा रही है। ढंडेरा निवासी अमन पुत्र सुभाष शराब की कैंटीन का संचालन करता था। शुक्रवार 21 अगस्त की देर रात वह कैंटीन बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही अमन सड़क पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर बाइक से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें -   ओखलकांडा की बहनों के लिए रक्षाबंधन की मुफ्त बस यात्रा बनी सपना, क्षेत्र में रोडवेज सेवा ही नहीं

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अमन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल और हमलावरों के संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें -   पैलेट गन मामले में FIR की मांग को लेकर राहुल-प्रियंका का थाने के बाहर धरना, दिल्ली में सियासत गरमाई

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका सामने आ रही है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हमलावरों की तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440