उत्तराखंड की शिक्षिका डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026, देशभर के 21 शिक्षकों में चयन

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी गढ़वाल।
उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल से शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षिका डॉ. मनीषा निगम का चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए किया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से देशभर से चुने गए 21 शिक्षकों में डॉ. निगम का नाम शामिल है।

इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए देश के विभिन्न प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों से महज 21 शिक्षकों का चयन हुआ है। इनमें आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं।

शिक्षा मंत्रालय की ओर से 21 अगस्त को जारी पत्र के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र, 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में उद्यमशाला चौपाल का दूसरा दिन, 26 महिलाओं ने लिया हिस्सा, 9 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड की प्रक्रिया शुरू

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि
डॉ. मनीषा निगम का राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके चयन से विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों में भी खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में फर्जी नहीं, नियमविरुद्ध पाए गए जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, डॉक्टर का SC सर्टिफिकेट निरस्त

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने डॉ. मनीषा निगम को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान के लिए विश्वविद्यालय की शिक्षिका का चयन पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।

वहीं कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने डॉ. निगम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की मजबूत अकादमिक परंपरा, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शाती है।
डॉ. मनीषा निगम के इस सम्मान से गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ-साथ उत्तराखंड का भी गौरव बढ़ा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440