वैश्य महिला समिति ने तीज रंगीलो सावन आयो के तहत आयोजित की ऑनलाइन प्रतियोगिता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्य महिला समिति ने तीज रंगीलो सावन आयो के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें तीज क्वीन में नीति सिंगल, मेहंदी में कोमल केसरवानी, सलाद सजाओ में सिल्की जैन प्रथम तथा मदर एंड डॉटर रैंप वॉकमें दीपिंका अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त प्रतियोगिता में विजयी रही।
उक्त जानकारी देते हुए समिति की अध्यक्षा श्रीमती सीमा देवल ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस बार तीज रंगीलो सावन आयो को ऑनलाइन 1 महीने में चार प्रतियोगिताएं संपन्न की गयी है। जिसमें लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि तीज क्वीन में प्रथम नीति सिंगल, द्वितीय अंकिता गुप्ता रही, जबकि मेहंदी में प्रथम कोमल केसरवानी, द्वितीय पलक केसरवानी तथा तृतीय स्थान पर इशिका जैन प्रतियोगिता जीती हैं। साथ ही सलाद सजाओ प्रतियोगिता में सिल्की जैन प्रथम, जिगिशा केसरवानी द्वितीय और रक्षा केसरवानी तृतीय तथा मदर एंड डॉटर रैंप वॉक प्रतियोगिता में प्रथम दीपिका अग्रवाल, द्वितीय सौम्या अग्रवाल तथा तृतीय नेहा देवंवशी रही।
उक्त सभी प्रतियोगिताओं की निर्णायक मंडल में शशि खंडेलवाल, सविता लाहोटी, साधना गुप्ता, सुचित्रा जायसवाल, करूणा पाल, अंशुल वर्मा, संगीता मित्तल व सारिका केसरवानी शामिल थी। जबकि कुसुमलता केसरवानी, खुशबू जायसवाल, सुमन वार्ष्णेय, सुषमा वार्ष्णेय, दीपिका नेहा, तृप्ति, अंजलि प्राची, अलका, शालिनी आदि का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुबह मजदूरी पर निकला पवन शाम को नहीं लौटा… स्टोन क्रशर में रेत बनी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440