वास्तु शास्त्र: घर में रखा मोरपंख दिलाएगा जिंदगी की हर अड़चन से छुटकारा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। घर में परेशानी, कलह-कलेश का मुख्य कारण कुछ और नहीं बल्कि घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु दोष के कारण जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के बीच भी कलह-कलेश रहता है। वास्तु शास्त्र में घर के कलह-कलेश को दूर करने के लिए कई सारे वास्तु उपाय बताए गए हैं, जिसमें से एक घर पे मोर पंख रखना भी एक है –

नेगेटिविटी होगी दूर
घर में बुरी नजर लगने के कारण भी यहां नेगेटिविटी रहती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप ईशान कोरण में भगवान श्रीकृष्ण का चित्र और मोरपंख लगाएं। इससे वास्तु दोष भी दूर होगा और घर में सुख-शांति भी बनी रहेगी।

शत्रुओं पर मिलेगी विजय
यदि आपके शत्रुओं ने आपको परेशानी किया है तो आप शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी के माथे से सिंदूर लेकर मोरपंख पर लगाएं। इसके बाद इस मोरपंख को बहते हुए पानी में बहा दें। मान्यताओं के अनुसार, इससे आपको शत्रुओं से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   बहनों को बहुत समझाया, नहीं मानीं…’ भाई ने पुलिस के सामने खोला कत्ल का राज, चरित्र पर शक से लेकर संपत्ति विवाद तक जांच

इस दिशा में रखें मोरपंख
मोरपंख में सारे देवी-देवताओं और नव ग्रहों का वास होता है। ऐसे में मोरपंख घर में रखने से घर के लोगों पर आया संकट दूर होता है और घर में खुशहाली भी आती है। मान्यताओं के अनुसार, आप इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इससे घर का वातावरण भी पॉजिटिव रहेगा।

यह भी पढ़ें -   यूकेएसएसएससी ने जारी किया 15 समूह-ग भर्तियों का कैलेंडर, जानिए कब आएंगे विज्ञापन और कब होंगी परीक्षाएं

कलह-कलेश होगा दूर
यदि आप घर के कलह-कलेश से परेशान हो चुके हैं तो मोर पंख से जुड़ा यह वास्तु टिप्स आपके काम आ सकता है। घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाएं। मोरपंख लगाते समय श्ऊं द्वारपालाय नमरू जाग्रय स्थापय स्वाहाश् मंत्र का जाप करें। घर के मुख्य द्वार पर यह मंत्र लिखने से घर का कलह-कलेश दूर होगा।

वास्तु दोष होगा दूर
कुंडली में यदि ग्रहों की दशा सही न हो तो भी घर में अशांति बनी रहती है। ऐसे में मोरपंख का उपाय और ग्रह दोष दूर करने के लिए आप इस मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप करते हुए पानी छिड़के और इसे ऐसी जगह रखें यहां पर यह बिल्कुल दिखाई न दे। इससे घर का वास्तु दोष दूर होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440