पाँच हजार रुपये का शातिर ईनामी गैंगस्टर अपराधी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस को बडी सफलता मिली हैं, पुलिस ने पाँच हजार रुपये का शातिर ईनामी गैंगस्टर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
जनपद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिह कुँवर द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड एवं फरार चल रहे वाँछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये जनपद पुलिस को आदेश-निर्देश जारी किये गये है, जिसके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सर्वेस पंवार के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी द्वारा फरार एवं वांछित/ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग 02 पुलिस टीमें गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन करते हुए प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए वाँछित/फरार ईनामी अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। जिसमे पुलिस टीम अलग-अलग स्थानो मे रवाना की गई। इसी क्रम मे मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त इस्तकार उर्फ तारा पुत्र यूनुस कुरेशी निवासी ग्राम गंदेवडा थाना फतेहपुर पोस्ट व तहसील सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष, 5000 रुपये के ईनामी गैंगस्टर अपराधी को उसके मस्कन गन्देवडा से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त लम्बे समय से गैंगस्टर एक्ट के मामले मे फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध थाना पटेलनगर गैंगस्टर व अन्य संगीन अपराधो के विभिन्न मामले दर्ज है। इसके आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पुलिस टीम द्वारा दबिशें दी जा रही थी, जिसके क्रम मे उक्त अभियुक्त को थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खटीमा को बड़ी सौगात: 7.23 करोड़ की हाईटेक गौशाला जनता को समर्पित, सीएम धामी ने 15 विकास योजनाओं का भी किया शिलान्यास
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440