विपुल बने अग्रसेन युवा समिति के अध्यक्ष, कनव महामंत्री, लव कोषाध्यक्ष

खबर शेयर करें

Vipul became the President of Agrasen Youth Committee, Kanav General Secretary, Love Treasurer

समाचार सच, हल्द्वानी। अग्रसेन युवा समिति का आज चुनाव हुआ जिसमें विपुल अग्रवाल को अध्यक्ष कनव अग्रवाल को महामंत्री व लव मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना गया। शनिवार महाराजा अग्रसेन युवा समिति की कार्यकारिणी बैठक रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुई जिसमें निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष सरिल गोयल व महामंत्री शुभम अग्रवाल द्वारा पिछले दो साल के कार्यों का ब्यौरा कार्यकारिणी के बीच रखा गया। साथ ही निवर्तमान कोषाध्यक्ष अक्षत्त मित्तल द्वारा दो साल के आय व्यय का ब्यौरा दिया गया ।
साथ ही चुनाव अधिकारी के तौर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल पप्पी, महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना,कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल द्वारा युवा समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया युवा समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से विपुल अग्रवाल को अध्यक्ष, कनव अग्रवाल को महामंत्री और लव मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना गया वक्ताओं द्वारा निवर्तमान कार्यकारिणी के किए गए कार्यों की सराहना की गई साथ ही नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दी। बैठक में नीरज प्रभात गर्ग, तरुण बंसल राजीव अग्रवाल, अमित अग्रवाल चुन्न, विनीत अग्रवाल, डॉ० पंकज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, निशांत अग्रवाल,तपन आदि सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देहरादून में दर्दनाक हादसा: पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने B.Tech छात्रा को कुचला, मौके पर मचा हड़कंप
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440