उत्तराखंड में आज शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां हो सकती है बारिश और भारी हिमपात

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से प्रदेश में मौसम का मिजाज करवट बदल सकता है। 18 और 19 फरवरी को पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बारिश और भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में हल्‍की बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज शाम से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट है। आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार भी हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   25 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बता दें कि शुक्रवार को देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर सहित कई जिलों में तेज धूप खिली रही और ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण ठंड का नाम भी नहीं है। खिल रही चटक धूप के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।
तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है, जबकि शुक्रवार को इस वर्ष का सबसे कम ठंडा दिन रहा। शुष्क मौसम के बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान राहत देने वाला है।

यह भी पढ़ें -   निर्जला एकादशी 2026: पानी पीने के नियम, पारण का सही समय और दान की परंपराओं की जानकारी पहले से जान लेना आवश्यक

देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 26.0 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में 17.5 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440