उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों में बारिश के दौरान स्थानीय स्तर पर मौसम तेजी से बदलने की संभावना भी बनी हुई है।

वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए समर्पित है एकादशी का श्राद्ध, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

पहाड़ों में बढ़ सकता है भूस्खलन का खतरा
भारी बारिश के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की आशंका बनी रह सकती है। इसके अलावा नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने से निचले इलाकों में भी खतरा पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: मनोकामना को पूरी करने के 21 पीपल के पत्तों से करें हनुमान जी का ये खास उपाय, दूर होगी परेशानियां

प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को भी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करने की सलाह दी है।
बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वालों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440