राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों और शिल्पकारों का हुआ सम्मान, आत्मनिर्भर भारत में हथकरघा की भूमिका पर जोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र, नैनीताल के तत्वावधान में जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हथकरघा क्षेत्र के संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय हथकरघा उद्योगों के महत्व तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर स्थानीय बुनकरों एवं शिल्पकारों के योगदान को सराहते हुए उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कौशल विकास, वित्तीय सहायता, डिजिटलीकरण, उत्पादों की गुणवत्ता सुधार और ब्रांडिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि हथकरघा उद्योग न केवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका का भी प्रमुख आधार है। आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं के समन्वय से इस क्षेत्र को नई पहचान दिलाई जा सकती है।

कार्यक्रम में हथकरघा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूजा आर्या, कमला कपकोटी, हरीश राम, बहादुर सिंह राठौर तथा जीवन चन्द्र जोशी को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। अधिकारियों ने सभी सम्मानित बुनकरों और शिल्पकारों को भविष्य में भी पारंपरिक कला और हस्तनिर्मित उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 10 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार | कुशग्रहणी अमावस्या पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता, प्रबंधक रॉबिन सिंह, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कालाढूंगी के.एस. कर्याल, गांधी आश्रम हल्द्वानी के सचिव अभय कुमार वर्मा, गांधी आश्रम उत्पादन हल्द्वानी के प्रबंधक रमेश उपाध्याय सहित अनेक हस्तशिल्पी, बुनकर एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले— तुष्टिकरण की राजनीति ने ‘वंदे मातरम्’ से भी कर दिया दूर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440