किन कारणों से आती गरीबी, आर्थिक तंगी, आइए जानते हैं

खबर शेयर करें

What causes poverty, financial crisis, let’s know

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है. घर बनाने से लेकर घर में सामान के रख-रखाव, सजावट और पौधों को लगाने तक में वास्तु का विशेष ध्यान दिया जाता है। हमारे जीवन में होने वाली परेशानियों और संकटों का एक बड़ा कारण वास्तु दोष होता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका रोजाना की दिनचर्या में पालन करना चाहिए। ऐसा नहीं करने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सुबह उठने से लेकर घर मे चीजों के रख-रखाव में होने वाली गलतियों के कारण मां लाक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आइए आज हम भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पोद्दार से जानते हैं कि रोजाना ऐसी कौन सी गलतियां करने से घर में गरीबी आ सकती है।

सूर्याेदय के बाद उठना
सूर्याेदय के समय या उससे पहले उठना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है। मान्यता है कि सूर्याेदय के बाद उठने से घर में गरीबी आ सकती है।

यह भी पढ़ें -   शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है

पानी का टपकना
घर में नल या टंकी से पानी का टपकना शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

इस दिन बाल काटना
गुरुवार और एकादशी के दिन बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। जिसके कारण घर में आर्थिक तंगी आ सकती है।

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
घर के अंदर खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन हानि होता है।

सूर्यास्त के बाद न दें ये चीजें
सूर्यास्त के बाद किसी को दूध, दही या पैसा देना अशुभ माना जाता है। इससे घर में धन हानि होती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   सरदार पटेल की जयंती पर हल्द्वानी में गूंजा एकता का संदेश, पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने देखा भव्य परेड का सीधा प्रसारण

टूटी चप्पलों को घर में रखना
घर में टूटी चप्पलों को रखना अशुभ माना जाता है। इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। साथ ही फटे-पुराने कपड़ों को भी घर में न रखें। यह अशुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इन्हें आप किसी को दान कर दें या उसका उचित निस्तारण करें।

धूल-मिट्टी का जमना
धन की देवी लाक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है। घर में गंदगी होने और धन की हानि होती है. घर के सामानों में धूल-मिट्टी का जमना अशुभ माना जाता है इससे घर में गरीबी आती है।

पूजा न करना
हिंदू धर्म में पूजा, जप, व्रत का बहुत महत्व बताया गया है। लेकिन अगर आप घर में पूजा-व्रत नहीं करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। जिसके कारण आर्थिक तंगी होने से गरीबी का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440