क्या है आयुर्वेद बरसात के मौसम में दूध पीने के समय और क्या है तरीका

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बरसात का मौसम शुरू होते ही कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से संक्रमण की आशंका बढ़ने लगती है। यही वो मौसम होता है जब व्यक्ति को पाचन की शिकायत होने के साथ पीलिया, टाइफाइड, डायरिया जैसे रोग अधिक परेशान करते हैं। जर्नल ऑफ इन्फेक्शन एंड इम्यूनिटी के अनुसार, मानसून के दौरान व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता विभिन्न कारणों से प्रभावित हो जाती है। वातावरण में ह्यूमिडिटी और नमी बढ़ने से हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और फंगस आसानी से विकसित होने लगते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बरसात के मौसम में अपनी इम्यूनिटी को दुरुस्त रखने के लिए व्यक्ति को अपने खान-पान का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आयुर्वेद के अनुसार खान-पान के कुछ खास नियमों का पालन बरसात में करने से व्यक्ति सेहतमंद बना रह सकता है। ऐसा ही एक नियम दूध को लेकर भी है। जी हां, मानसून के दौरान दूध पीते समय सही समय और तरीका अपनाना चाहिए। इसके अलावा कुछ गलतियां करने से भी बचना चाहिए। आइए जानते हैं उनके बारे में।

आयुर्वेद के अनुसार बरसात में कैसे पिएं दूध-
आयुर्वेद के अनुसार मानसून में पीने के लिए हमेशा गर्म दूध लेना चाहिए। गर्म दूध पीने से डाइजेशन में सुधार होने के साथ शरीर में न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉर्बशन बढ़ता है। जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

दूध पीने का सही समय-
आयुर्वेद के अनुसार सेहतमंद बने रहने के लिए नाश्ते के समय दूध पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की

आयुर्वेद के अनुसार दूध पीते समय न करें ये गलतियां-

-बरसात के दौरान कभी भी ठंडा दूध नहीं पीना चाहिए।
-हैवी मील के साथ दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने पर दूध अच्छी तरह नहीं पचता है।
-दूध को नमक, अनाज और फलों के साथ नहीं पीना चाहिए।
-दूध को बिना उबाले भी नहीं पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा के साथ पूजा-पाठ, मंत्र जप, तप और सेवा को अधिक महत्व दिया जाता है इसके साथ शनिदेव को चढ़ाएं सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने का भी है महत्व

बरसात में दूध में डालकर पिएं ये चीजें-
बरसात के समय दूध को हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए उसमें इलायची, दालचीनी, हल्दी या अदरक फिर मिलाकर पी सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440