मौसम में बदलाव होने पर अनेक बीमारियों एक साथ आती है ऐसे ही अगर आप टॉन्सिल्स से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपचार

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मौसम में बदलाव अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इनमें सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ-साथ टॉन्सिल्स होना भी शामिल है। दरअसल टॉन्सिल्स गले के दोनों तरफ मौजूद लिम्फ नोड्स होते है, जो टॉन्सिलाइटिस के होने पर सूज जाते हैं और इनमें दर्द होने लगता है। यह आमतौर पर वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है. टॉन्सिल्स होने पर गले में खराश, बुखार, निगलने में तकलीफ, मुंह खोलने में दर्द होने जैसी परेशानी हो सकती है. टॉन्सिल्स की वजह से परेशानी ज्यादा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वैसे कुछ घरेलू उपाय भी है जिनकी मदद से आप टॉन्सिल्स के दर्द से आराम पा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे घरेलू उपाय के बारे में टॉन्सिल्स को ठीक करने में मदद कर सकते है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार

नमक गरारा
टॉन्सिल्स होने पर डॉक्टर से लेकर घर के बड़े-बुजुर्ग गुनगुने नमक पानी से गरारा करने की सलाह देते हैं। गुनगुने नमक पानी से गरारा करने से गले में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते है, साथ ही इससे टॉन्सिल्स की सूजन भी कम होती है। गरारा करने के लिए अगर सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाए तो यह और भी फायदेमंद हो सकता है।

लहसुन
लहसुन में एंटी-वायरल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते है, जो इंफेक्शन को दूर करने में मदद कर सकते है। लहसुन की कुछ कलियों को पानी में डालकर उबाल लें, फिर इस पानी से गरारा करें इससे आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   21 मार्च को हल्द्वानी में मेगा पॉलिटिकल शो! राजनाथ सिंह की जनसभा से पहले CM धामी का सख्त निरीक्षण

दालचीनी
दालचीनी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है जो गले के दर्द और सूजन से आराम दिला सकता है। गर्म पानी में दालचीनी पाउडर और शहद मिलकार पीने से टॉन्सिल्स से राहत मिल सकती है. आप चाहे तो इसे चाय में भी डालकर पी सकते हैं।

मुलेठी
मुलेठी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. गले की खराश और दर्द से आराम पाने के लिए मुलेठी को अपने मुंह में रखें। आप चाहें तो शहद में मुलेठी पाउडर मिलाकर खा सकते हैं।

हल्दी
हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होता है, जो इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से टॉन्सिल्स में आराम मिलता है। या फिर गर्म पानी में हल्दी डालकर उबाल लें, फिर इससे गरार करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440