करवा चौथ में कब निकलेगा चांद उत्तराखण्ड में? जानें हरिद्वार से लेकर देहरादून का समय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज 10 अक्टूबर शुक्रवार को करवा चौथ है। इस खास दिन पर विवाहित औरतें पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाने वाला ये व्रत सुहागिनों के लिए काफी अहम होता है। सूर्याेदय से लेकर चंद्रोदय तक इस व्रत को निर्जला रखा जाता है। इसके बाद रात में शिव-गौरी और गणेश की पूजा के साथ-साथ करवा माता को भी पूजा जाता है। इस दिन लोगों को चंद्रोदय का खूब इंतजार होता है। चंद्रोदय होते ही महिलाएं चंद्रदेव को अर्घ्य देकर इस व्रत का पारण करती हैं। इसके बाद छन्नी से पति का चेहरा देखती है। बाद में पति के हाथ से जल पीकर विवाहित महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ की रात हर राज्य में अलग-अलग समय पर चंद्रमा नजर आता है। कुछ जगहों पर चांद जल्दी दिख जाता है तो वहीं कुछ जगह चंद्रोदय थोड़ा लेट होता है। यहां जानते हैं कि आज उत्तराखंड में चांद के दर्शन कब होंगे?

बात करें उत्तराखंड के चंपावत की तो यहां पर मौसम आज शुष्क रहने की संभावना है। वहीं बादल की वजह से कई जगहों पर चांद के दर्शन थोड़ी देर से ही होंगे। नीचे देखें उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में चंद्रोदय के समय की सूची…
उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में चंद्रोदय का समय
चंपावत रात 7.09 बजे, देहरादून रात 8.04 बजे, नैनीताल रात 8.04 बजे, हल्द्वानी रात 8.04 बजे, रुद्रपुर रात 8.04 बजे, हरिद्वार रात 8.04 बजे, रुड़की रात 8.04 बजे, काशीपुर रात 8.04 बजे, पिथौरागढ़ रात 8.04 बजे, टिहरी रात 8.04 बजे

करवा चौथ पर शुभ संयोग
आज करवा चौथ के मौके पर शुभ संयोग बनने वाला है। आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होंगे। इसी के साथ शाम को 05.30 बजे से रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी। आज रात में जब महिलाएं करवा चौथ के व्रत का पारण करेंगी तो उस समय रोहिणी नक्षत्र और उच्च राशि के चंद्रमा का जो संयोग बनेगा वो बहुत ही खास होगा। इसके चलते आज व्रत रखने वाली सारी महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का वरदान मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खेलों से नन्हे कदमों ने सीखा अनुशासन और टीम भावना, DPS हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर रंगारंग आयोजन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440