शाम को वॉक करना, आपकी सेहत के लिए फायदेमंद क्यों माना जाता है, जानें फायदे

खबर शेयर करें

Why walking in the evening is considered beneficial for your health, know the benefits

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जरूरी नहीं है कि केवल सुबह वॉक करने से ही सेहत बनती है। शाम को टहलने से भी, बीमारियों से बचकर फिट रहा जा सकता है। कई स्टडीज में यह बताया गया है कि पैदल चलने से, हार्ट की बीमारियों का खतरा 31 प्रतिशत तक कम हो जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की मानें, तो हर व्यक्ति को हफ्ते में 5 दिन, कम से कम 30 मिनट तक पैदल चलना चाहिए। कुछ शोधकर्ता, एक दिन में 5 हजार कदम चलने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से, टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। अगर आप 5 हजार में से 3 हजार कदम, तेजी से चलें, तो ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा। जापान के वाकायामा मेडिकल कॉलेज में शोधकर्ताओं ने एक शोध किया, जिसमें 83 प्रतिभागी, 12 हफ्तों तक रोजाना 10 हजार कदम चले। इससे उनके रक्तचाप में गिरावट देखी गई। वैसे तो सुबह-शाम टहलना फायदेमंद होता है, लेकिन आप किसी एक समय भी पैदल चल रहे हैं, तो सेहत को बेहतर बना सकते हैं। हालांकि सुबह और शाम वॉक करने के फायदों में थोड़ा अंतर है। आगे जानेंगे, शाम को वॉक करना, आपकी सेहत के लिए फायदेमंद क्यों माना जाता है।

लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बताया कघ् िसुबह वॉक करने से, शरीर में एनर्जी बढ़ती है। वहीं शाम का समय ऐसा होता है, जब ज्यादातर लोग अपने दिनभर के कामों को खत्म करके वॉक करते हैं। उस समय तक शरीर थक चुका होता है। शाम के समय वॉक करने से, रात को अच्छी नींद आती है। समय के लिहाज से आप कह सकते हैं कि सुबह और शाम वॉक करने के फायदे, एक-दूसरे से थोड़ा अलग हैं।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में देशभक्ति और तकनीक का संगम, तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया परिसर

अच्छी नींद आएगी
शाम को वॉक करने से, नींद अच्छी आती है। स्लीप क्वॉलिटी में सुधार होता है। हार्ट हेल्थ को बेहतर करने के लिए, ईवनिंग वॉक फायदेमंद मानी जाती है। शाम को वॉक करने से, हार्ट की मसल्स मजबूत होती हैं। ब्लड फ्लो में सुधार होता है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

तनाव कम होता है
शाम को टहलने से, तनाव कम होता है। जिन लोगों को अक्सर तनाव रहता है, उन्हें शाम को वॉक करना चाहिए। काम से आने के बाद या स्कूल से आने के बाद, वॉक करेंगे, तो दिमाग को शांत करने में मदद मघ्लिेगी। शाम को वॉक करने से, मूड भी बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 अगस्त 2026, रविवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान

वजन कंट्रोल होगा
शाम को वॉक करने से, वजन कंट्रोल होता है। पैदल टहलने से, कैलोरीज बर्न करने में मदद मिलती है। वॉक करने से, मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। जिन लोगों को रात को फूड क्रेविंग होती है, उन्हें शाम को टहलना चाहिए। शाम को टहलने से, पाचन में भी सुधार होता है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है ईवनिंग वॉक
शाम को वॉक करने से, कॉग्नेटिव हेल्थ और याद्दाश्त में सुधार होता है। शाम को वॉक करेंगे, तो डिप्रेशन से बच सकते हैं। ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए, शाम की वॉक फायेदमंद मानी जाती है। ब्रेन पॉवर बढ़ाने के लिए भी, शाम को वॉक करना फायदेमंद माना जाता है।

थायराइड, बीपी और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा
अगर आप शाम को वॉक करेंगे, तो थायराइड, बीपी और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 40 की उम्र के बाद, हर व्यक्ति को रोजाना 40 मिनट वॉक जरूर करना चाहिए। अगर आप ओवरवेट हैं, तो दिनभर में 10 हजार कदम चलने का अभ्यास करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440