पत्नी पर दोस्त के साथ मिलकर की पिटाई व चाकू से हमला बोलने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें

Wife accused of beating and attacking with a knife along with a friend

समाचार सच, हल्द्वानी। पत्नी पर दोस्त के साथ मिलकर पिटाई करने व चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जीतपुर नेगी, रामपुर रोड निवासी राजेन्द्र सिंह राठौर द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी कविता राठौर जो रामगढ़ ब्लॉक में जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका है, राजेंद्र का कहना है कि बीती 18 मार्च को जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी अपने पुरूष दोस्त अभिषेक बक्शी के साथ बैठी थी जब उसने अपनी पत्नी से अभिषेक के बारे में जानकारी जुटानी चाही तो दोनों ने उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कविता ने उस पर चाकू से हमला बोला जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440