पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहन कूपन योजना की मंजूरी
समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया गया है। अब उपनल के जरिए पूर्व सैनिक या उनके आश्रितों के अलावा अन्य लोगों को भी नौकरी मिल सकेगी। इसके साथ ही बैठक में केदारनाथ में चिनूक हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड विस्तार को भी मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज प्रातः राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार पंचम तल में मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पूरे इंतजाम किए गए। कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक में पर्यटकों के लिए पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट प्रमुख फैसले:
-उपनल के माध्यम से अब पूर्व सैनिकों के अलावा सामान्य व्यक्तियों को भी मिल सकेगी नियुक्ति।
-पर्यटकों के लिए पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना को मंजूरी।
-केदारनाथ में चिनूक हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड विस्तार को मंजूरी।
-मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को मंजूरी, स्टाम्प व भू उपयोग परिवर्तन में मिलेगी छूट
-सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल फोन टावर लगाने को निजी कंपनियों को प्रति टावर मिलेंगे 40 लाख रुपये। इसके लिए आइटी नीति में संशोधन को स्वीकृति।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












