कमजोर बूथों पर विशेष ध्यान देकर पार्टी की स्थिति मजबूत करेंगे: दुष्यंत गौतम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम (Dushyant Gautam) ने कहा कि भाजपा कमजोर बूथों पर विशेष ध्यान देकर पार्टी की स्थिति मजबूत करेंगे। उनका कहना था कि प्रदेश में सभी बूथों पर पार्टी की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। जिन लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिया है उनसे जनसंपर्क किया जाएगा। उन्हें सरकारी योजनाओं से रूबरू कराते हुए उनका लाभ दिलाया जाएगा।

सोमवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय दुष्यंत गौतम बूथ समीक्षा ले रहे थे। निकाय चुनाव के सम्बन्ध में उन्होने कहा प्रत्येक राजनीतिक दल का फोकस चुनाव जीतने पर होता है पर भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन, सेवा ही समर्पण को ध्यान में रखकर कार्य करती है। मा0 मोदी जी की दूरदृष्टि और हमारे चिकित्सको की मेहनत से कोरोना पर विजय पाई है 220 करोड़ लोगो को देश वे वैक्सीन लगाई गई है। 100 देशों का 40 करोड़ वैक्सीन दी गई है। देश से आतंकवाद को खत्म किया गया है आर्थिक स्थिति में अर्थव्यवस्था में हम पाँचवे पायदान पर है। हमारी योजना का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुच रहा है। हमारी योजनाओं के लाभ से ही समाज में एक नई जाति निकल कर आयी है, जिसका नाम है लाभार्थी। विश्व के किसी भी नेता ने ऐसा कार्य नही किया जो मोदी जी ने मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से देश के सभी महापुरूषों का समाज के विभिन्न क्षेत्र में अपनी योगदान दे रही प्रतिभाओं का लगातार मन की बात के कार्यक्रम से देश कि जनता के साथ संवाद किया। दायित्वों के बटवारे के विषय में उन्होने कहा सभी प्रकार की इसमें चर्चा हो चुकी है। शीर्ष नेतृत्व इसमें निर्णय लेगा।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

यहां पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ समाज में कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी को 50 प्रतिशत मत के लिए कार्य कर रही है आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। राज्य सरकार का अभिनन्दन करते हुए उन्होने कहा राज्य सरकार ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए उनका हल निकाला है जिस प्रकार चार धाम यात्रा चल रही है राज्य सरकार तन्मयता से कार्य कर रही है। यात्री की हर सुविधा के लिए सरकार प्रयास कर रही है। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि वे अल्मोड़ा, बागेश्वर होते हुए हल्द्वानी पहुंचे हैं। सभी जगह बूथों की समीक्षा की जा रही है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में गांव-गांव बिजली की समस्या से जूझ रहे थे। आज हर गांव में बिजली है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां एपिसोड हर किसी ने सुना। कर्नाटक चुनाव पर उन्होंने कहा कि वहां भाजपा चुनाव के साथ लोगों का दिल भी जीतेगी। भाजपा हमेशा 60 फीसदी से अधिक वोटों पर काम करती है।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का महासागर, एक लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महामन्त्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या, दीवान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440