समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें खोलने को लेकर राज्य सरकार के फैसले की कड़ी निन्दा करते हुए गहरी नाराजगी प्रकट करी। साथ ही सरकार के इस फैसले को जन विरोधी और शराब को बढ़ावा देने वाला बताया। उक्त वक्तव्य कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने प्रेस को जारी नोट में कही।
उन्होंने कहा कि 70 साल में पहली बार शराब खुले आम और चाय छुप-छुप कर बेची जा रही है, वाकये में देश बदल रहा है जहां आम जनता अपने जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकल रही हैं वहीं शराब माफियाओं को फायदा पहुँचाने के लिये सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने का फैसला देवभूमि का अपमान है जिसका जनता 2022 के चुनाव में अपने वोट के माध्यम से करारा जवाब देगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


