सर्दियां: सर्दियों में किस तरह अपने हाथ और नाखूनों का रखें ध्यान

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। लोशन का करें उपयोग – क्रीम या लोशन को लगातार नाखूनों (Nails) पर भी लगाते रहें। कोशिश करें कि अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड, लैनोलिन या यूरिया वाला लोशन इस्तेमाल करें क्योंकि ये त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। क्रीम से नाखूनों पर हल्की मसाज करें।

ग्लव्स
सर्दियों के मौसम में बार- बार हाथ धोने से नाखूनों (Nails) का नैचुरल मॉयश्चर खत्म होने लगता है जिसके कारण वो बेजान होकर टूट जाते हैं, ऐसे में आप घर का काम करते हुए ग्लव्स पहन सकते हैं। यह एक अच्छा विकल्प है। आप रात को सोने से पहले नारियल या ऑलिव ऑयल से नाखून पर मसाज कर ग्लव्स पहनें।

नेल पेंट
मौसम कोई भी हो आपको अपने नाखूनों पर अच्घ्छे ब्रांड की नेल पॉलिश जरूर लगा कर रखनी चाहिए। इससे आपके नाखून सुंदर भी दिखते हैं और हर तरह की गंदगी से सेफ भी रहते हैं। पूनम कहती हैं, बहुत सी महिलाएं सोचती हैं कि नाखूनों पर हर वक्त नेलपेंट लगा कर नहीं रखना चाहिए, इससे नाखून खराब हो जाते हैं, तो यह गलत धारणा है।

यह भी पढ़ें -   नितिन नवीन के बयान पर भड़की कांग्रेस, हल्द्वानी में फूंका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला

नहाने से पहले जरूर करें ये काम
सर्दियों में आमतौर पर लोग गर्म पानी से नहाते हैं, मगर गर्म पानी आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए आपको नहाने से पहले नाखूनों की ऑयल (Oil) मसाज करनी चाहिए। यह मसाज आप क्यूटिकल ऑयल या फिर साधारण नारियल या बादाम (Coconet & Almond) के तेल से कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: कुशग्रहणी अमावस्या आज, जानें 10 सितंबर 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440