उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के साथ ही कड़ाके की ठंड शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के साथ ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बदरीनाथ, केदारनाथ समेत अन्य चोटियों में हिमपात हो रहा है और मैदानों में सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। मसूरी में तापमान माइनस एक डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन शीत लहर चलने की आशंका जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बच्चों और बुजुर्गों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। सुबह से ही प्रदेशभर में हल्के बादलों के बीच सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर में हल्की धूप के बावजूद कंपकंपी बढ़ गई। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गौरसों, केदारनाथ समेत अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जिसके बाद सर्द हवाएं चलने से प्रदेशभर में पारे ने गोता लगाया और कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास सोमवती अमावस्या 2026: अमावस्या की रात करें घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां कम हो सकती है

शाम होते ही शहरों में अलाव जला दिए गए। साथ ही बाजार में भी भीड़ नजर नहीं आई। केदारनाथ में बर्फबारी के बाद रात को तापमान माइनस 15 डिग्री पहुंच गया। दून में भी अधिकतम (21) और न्यूनतम (05) तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले तीन दिन शीत लहर चल सकती है। पहाड़ों में हल्की बर्फबारी और मैदानों में सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। राज्य में ठंड बढ़ने के साथ ही फुटपाथ और सड़कों पर रहने वालों की मुसीबतें भी बढ़ गई है। ठंड में उनके लिए ज्यादा परेशानियां पेश आ रही हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर लोग अलाव की व्यवस्था कर खुद को ठंड से बचाने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार आईडी’ का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी अधिनियम को मंजूरी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440