29 प्रकार की एनओसी को 01 फरवरी से ऑनलाइन करने के निर्देश
समाचार सच, देहरादून। आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में फायर सर्विस के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फायर सर्विस की औद्योगिक इकाई सहित अन्य सभी भवनों की जारी की जाने वाली सभी 29 प्रकार की एनओसी को 01 फरवरी 2021 से ऑनलाइन, पारदर्शी एवं समयबद्ध करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने एनओसी मिलने या आवेदन के निस्तारण की अवधि को समयबद्ध करने के लिए भी निर्देशित किया। आवेदन के पश्चात अधिकांश एनओसी को 15 दिनों में तथा एक-दो प्रकार की एनओसी को अधीकतम 01 माह के भीतर प्रदान करने या आवेदन को निस्तारित करने के निर्देश दिए। फायर रिस्पांस टाइम सुधारने और फायर कर्मियों के प्रशिक्षण पर भी जोर देने हेतु निर्देशित किया गया। अशोक कुमार ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से विभाग के कार्यों में तेजी एवं कार्य प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। इसके साथ ही एनओसी लेने के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












