समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने देवर पर गाली गलौज व धमकाने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में परमजीत कौर पत्नी तेजेन्दर पाल सिंह निवासी मकान नं. 13/68 भोटिया पड़ाव गुरुनानकपुरा ने कहा है कि उसके मकान के द्वितीय तल पर उसका देवर परमिन्दर सिंह अपने परिवार सहित रहता है। महिला का कहना है कि परमिन्दर आये दिन पानी की टंकी के लिए उसे परेशान करता रहता है। इतना ही नहीं उसने पानी की मोटर घर के दरवाजे पर रखी हुई है। जिससे उसके बच्चों को हर समय करंट लगने का खतरा बना हुआ है। साथ ही वह पानी की टंकी भी छत पर नहीं रखने दे रहा है। दरवाजे से मोटर हटाने पर वहघ् आये दिन गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देता रहता है। साथ ही परविन्दर सिंह नामक सख्श से गोली मरवाने की धमकी देता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












