गोलागेट के पास स्मैक बेचते पकड़ी गयी महिला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक और महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे उसका पुत्र ही अन्य शहरों से लाकर स्मैक उपलब्ध कराता था। पकड़ी गई महिला तस्कर के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
बनभूलपुरा थाना पुलिस को बीती रात मुखबिर ने सूचना दी कि जवाहर नगर गौलागेट के पास एक महिला तस्कर स्मैक की बिक्री कर रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस तस्कर को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। इस बीच पुलिस ने 4.5 ग्राम स्मैक के साथ मेसर जहां पत्नी मरहूम नवाब निवासी गोलागेट को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में उसने बताया कि उसे स्मैक उसका पुत्र अजीम और दोस्त अजमत खां बरेली से लाकर उपलब्ध कराते हैं और वह यहां इसे बेचने का काम लंबे समय से करती चली आ रही है। पुलिस ने इस महिला तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। साथ ही वह गत वर्ष 31 अगस्त को भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुकी है। इसके अलावा उसके खिलाफ अन्य धाराओं में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस महिला तस्कर के पुत्र व उसके दोस्त के अलावा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़ी गई महिला तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ सुशील कुमार, एसआई कुमकुम धानिक, मनोज यादव, कांस्टेबल मुन्ना सिंह, रूप बसन्त राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440