हल्द्वानी में लोन दिलाने के नाम पर महिला से लाखों की धोखाधड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से लाखों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आनन्दपुरी फेज-2 नवाबी रोड निवासी महिला द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा गया है कि वर्ष 2021 में आवास विकास रहने वाली उसकी सहेली सुषमा हलदार ने उसे लोन दिलाने के लिए रामकिशन नामक व्यक्ति से बात कराई। रामकिशन ने उसे बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 करोड़ की ओडी लिमिट बनाने का भरोसा दिलाया। बताया कि इसके ऐवज में 55 लाख रूपये खर्च होंगे। इस बीच उसने रामकिशन के कहने पर मनोज कुमार नामक सख्श के बैंक खाते में अलग-अलग किश्तों में 1.8 लाख रूपये ट्रांसफर करवायें। इसके बाद रामकिशन के द्वारा अलग-अलग लोगों को फर्जी बैंक अधिकारी बना कर उससे और पैसों की डिमांड की जाती रही। इसी तरह आरोपी उसे अब तक करीब 40 लाख की रकम ऐंठ चुके हैं। ठगी का एहसास उसे तब हुआ, जब वह बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंची।
इस मामले में पीड़िता ने रामकिशन, संजय कुमार उर्फ संदीप, राकेश कुमार, रिंकू सोंलकी अमित, दीपक गुप्ता, आशा देवी पत्नी संजय कुमार और देवेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   1 अक्टूबर से बदल जाएगी स्कूलों की दिनचर्या, सुबह 8:50 बजे से लगेंगी कक्षाएं, ये रहेगा पूरा शेड्यूल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440