समाचार सच, देहरादून। बसंत विहार थाने के उत्सव विहार बल्लीवाला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बसंत विहार पुलिस को सूचना मिली कि उत्सव विहार में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर मृतक महिला की पहचान पल्लवी अग्रवाल पुत्री कृष्ण मोहन अग्रवाल निवासी उत्सव विहार बल्लीवाला थाना बसंत बिहार उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। मृतिका के संबंध में जानकारी करने पर परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि मृतिका पोस्टग्रेजुएट थी व अविवाहित थी तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। आज मृतका द्वारा घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, जिसे उसके परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतिका के घर में उसके पिता व बड़े भाई हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












