ऊधमसिंह नगर जिले में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

महिला की पहचान 23 वर्षीय कंचन, निवासी रायबरेली, के रूप में हुई है। कंचन की शादी तीन साल पहले सत्य प्रकाश नामक युवक से हुई थी, जो पिछले चार साल से रुद्रपुर स्थित राइस मिल में कार्यरत है। कंचन और सत्य प्रकाश, जो मूल रूप से खीरी रायबरेली के निवासी हैं, राइस मिल के गोदाम में बने एक कमरे में रहते थे।

यह भी पढ़ें -   हिमालय संग्रहालय नई पीढ़ी को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम: दीपक रावत

पुलिस पूछताछ में यह जानकारी मिली कि आज सुबह कंचन और सत्य प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद सत्य प्रकाश काम पर चला गया, लेकिन दोपहर में खबर आई कि कंचन ने आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में गौवंश संरक्षण पर सख्ती, पशु क्रूरता करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाईः राजेन्द्र अन्थवाल

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि कंचन के मायके पक्ष को सूचित कर दिया गया है और घटना की पूरी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440