दुर्घटना में घायल वृद्धा महिला ने तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस रामनगर निवासी 65 वर्षीय माकुली देवी पत्नी राम चन्द्र यहां दमुवाढूंगा में अपने भांजे के घर आई हुई थी। बताया जाता है कि बीती 11 दिसम्बर को वह किसी काम से निकली। इसी बीच भांजे के घर के पास ही अनियंत्रित गति से आ रही स्कूटी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों ने वृद्धा को उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गुरूवार को उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतका के परिवारजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440