उत्तराखंड में जलती कार से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/जोशीमठ। उत्तराखंड के जोशीमठ में रविवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। भविष्य बद्री मोटर मार्ग पर एक जली हुई कार के अंदर एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना तब सामने आई जब कुछ स्थानीय ग्रामीण तपोवन की ओर जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे एक जलती हुई कार देखकर वे रुके और जब अंदर झांककर देखा तो ड्राइवर सीट के पास एक जला हुआ शव नजर आया, जो पहली नजर में महिला का प्रतीत हो रहा था। कार में न तो चालक था और न ही कोई अन्य व्यक्ति।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई, जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार में आग संभवतः शनिवार रात को लगी थी, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, अब 60 नहीं मिलेगा 63 प्रतिशत डीए

कार और शव की स्थिति देखकर पुलिस को संदेह है कि यह मामला सामान्य दुर्घटना नहीं हो सकता। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे आपराधिक साजिश भी हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका

फिलहाल, महिला की पहचान और मौत के असली कारणों को जानने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440