महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का किया विस्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नैनीताल जिले की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कुसुम दिगारी जी की संस्तुति पर जिला महामंत्री ऊर्वशी बोरा द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गीता काण्डपाल जिला उपाध्यक्ष, ज्योति मेहता संयुक्त महामंत्री व विनीता शर्मा जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर संगठन का आभार जताते हुए संगठन की मर्यादा को ध्यान रख कर व्यापारियों के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश मंत्री शांति जीना रूपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री नवीन पांडे सन्नू, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, नगर महामन्त्री मनोज जायसवाल आदि व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा बधाई दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440