नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भपात के मामले में महिला आयोग सख्त, दिये कार्रवाई के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सहसपुर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भपात के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। जानकारी मिलने पर आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसपी देहात देहरादून से फोन पर वार्ता करते मामले में आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। women commission strict

मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया की उक्त आरोपी पहले से नाबालिग के संपर्क में पहले से था तथा उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसने उसे गर्भपात की दवा दी। दवा खाने के बाद 3 जनवरी को 15 वर्षीय नाबालिग बालिका की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर जांच कर डॉक्टर ने बताया की किसी युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई थी तथा उसने नाबालिग को गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे उनका गर्भपात हो गया तथा तबियत बिगड़ गयी है। मामले में जांच व जानकारी करने पर पता चला कि युवक ने डरा धमकाकर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस द्वारा पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सभी तथ्यों की गहनता व गंभीरता से जाँच के लिए किया है तथा उन्होंने कहा कि पुलिस सख्ताई से ऐसे क्षेत्रों में जहां बाहर से आकर लोग रह रहे है या काम कर रहे है उनकी जांच व सत्यापन समय समय पर लगातार करते रहना चाहिए ताकि ऐसे बाहरी लोगों के द्वारा कुकृत्य ना किये जाएँ।

यह भी पढ़ें -   अनुसूचित जाति मोर्चा की पहली जिला बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर जोर

Women’s Commission is strict in the case of rape and abortion of a minor, gave instructions for action

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440