आरक्षण पर तस्वीर साफ होते ही शुरू हो जाएगा उम्मीदवार चयन पर काम: महेंद्र भट्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनावों में सभी सीटों को जीतने का दावा करते हुए स्पष्ट किया है कि पार्टी पर्यवेक्षक बूथ प्रबंधन को अंतिम रूप दे रहे हैं और आरक्षण पर तस्वीर साफ होते ही उम्मीदवार चयन पर काम शुरू हो जाएगा।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कर्नाटक को लेकर कांग्रेस की एफआईआर पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा, हमे विश्वास है कि हमारे किसी कार्यकर्ता या प्रत्याशी ने ऐसी कोई बात कही होगी। रहा कर्नाटक में चुनाव के दृष्टिगत इस शिकायत का तो वहां निर्वाचन आयोग ही इस संबंध में सर्वाेच्च इकाई है। लिहाज़ा उन्हें आयोग में शिकायत करनी चाहिए बजाय उत्तराखंड में एफआईआर करवाकर अपने आलाकमान की नजरों में नंबर बढ़वाने के प्रयास करने के।

यह भी पढ़ें -   तेज रफ्तार का कहर, बाइक भिड़ंत में कॉलेज छात्र की मौत, परिवार में मचा मातम

श्री भट्ट ने निकाय चुनावों को लेकर स्पष्ट किया कि भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार हम सभी निगम व निकाय को जीतने जा रही है। जहां तक सवाल है तैयारियों का तो पार्टी पर्यवेक्षक सभी निगमों एवं निकायों में बूथ प्रबंधन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। और जैसे ही आरक्षण का अंतिम आवंटन हो जाएगा उसके अनुशार प्रत्याशी चयन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी कि महिला, एससी-एसटी या अन्य वर्गों के कौन-कौन से कार्यकर्ता इन दायित्वों में बेहतर योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा में इस बयान पर बवाल! महिला आरक्षण पर बोलते ही गरजे सीएम धामी, विपक्ष का जोरदार हंगामा”

इस दौरान मीडिया द्वारा संसदीय कमेटी के दौरे को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए कहा, यह समिति संसद की विधायी समिति होती है और उसमें विपक्ष के सांसद भी सदस्य होते है। इस समिति के लिए प्रश्नावली का निर्धारण कांग्रेस पार्टी नही कर सकती है। समिति सदस्यों को जो विषय जरूरी लगता है उसपर वे राज्यों में जाकर जमीनी स्तर पर कामों एवं योजनाओं की समीक्षा करते हैं। और इस संबंध में राज्य सरकार पूरा सहयोग कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440