यूपी के बलिया से आये मजदूर की जलकर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रहस्यमय प‌रिस्थितियों में बिस्तर में आग लगने से मजदूर की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना हल्दूचौड़ क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में बलिया के नरही नगरा गांव का रहने वाला 70 वर्षीय राजनाथ राजभर यहां गौला नदी मजदूर लेकर ठेकेदारी का काम करता था। इस वर्ष भी गौला नदी से खनन कार्य शुरू होने के बाद वह बलिया से 16 मजदूर लेकर रविवार की देर शाम हल्दूचौड़ पहुंचा। बताया जाता है कि इस बीच खाना खाने के बाद उसके साथी मजदूर तो अन्यत्र चले गये। लेकिन वह एक दुकान में सो गया। देर रात उसके बिस्तर में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। जब लोगों ने दुकान से आग की लपटें व धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग में जमकर राजनाथ दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया और जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मजदूर के बिस्तर में किन परिस्थितियों में आग लगी, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440