समाचार सच, हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र के पानी टंकी की रैलिंग से एक युवक का शव लटका मिला। जिससे क्षेत्र के आस-पास में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त उसके पास से मिले मोबाइल के माध्यम से की गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की प्रातः क्षेत्र में स्थित पानी की टंकी में एक युवक का शव लटका होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक सुतली के सहारे टंकी में फंदा डाले हुए था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और वहां मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त करने को कहा। लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन ने बताया कि मृतक के पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त कर ली गई है। मृतक अमर सिंह (40) मूलरूप से थाना कैंट जिला बरेली का निवासी है। वह यहां मुरारजी नगर में रहता था और मजदूरी करने का कार्य करता था। बताया जाता है कि वह कई दिनों से मानसिक अवसाद में देखा जा रहा था। बीते दिवस भी उसे घटनास्थल के आस-पास देखा गया था। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। पुलिस मृतक के परिवारजनों के यहां पहुंचने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिवारजनों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


