विश्व रक्तदान दिवसः जरूरतमंदों के लिए काठगोदाम ग्रुप केन्द्र के CRPF के जवानों के साथ अधिकारियों ने किया रक्तदान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व रक्तदान दिवस पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केन्द्र काठगोदाम ने अपने अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें करीब 60 सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान के लिए सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने शपथ लिया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

शिविर का शुभारंभ करते हुए उप महा निरीक्षक सी0एस0डी0 पाण्डे ने जवानों को रक्तदान के महत्व को बताया। उन्होंने रक्तदान करने के लिए जवानो का प्रोत्साहित किया। श्री पाण्डे ने बताया कि आपके रक्तदान से कई लोगों को जीवनदान मिलता है। रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नही होता। रक्तदान करने के एक सप्ताह के अन्दर शरीर से निकला हुआ रक्त पहले की तरह बन जाता है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   शरीर की गर्मी कम करने के कारगर उपाय

डिप्टी कमाण्डेन्ट राकेश कुमार तथा डिप्टी कमाण्डेन्ट दीपिका शर्मा ने जवानों को मोटिवेट करते हुए कहा कि लोगों में रक्तदान को लेकर भ्रांतियां हैं। जबकि रक्तदान से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। रक्तदान के बाद नए ब्लड सेल बनने से इम्युनिटी भी बढ़ती है। उन्होंने जवानों से रक्तदान करने की अपील की। (क्रमशः नीचे पढ़िए)
शिविर में डीआईजी सीएसडी पाण्डे, डिप्टी कमाण्डेन्ट राकेश कुमार ने भी रक्तदान कर जवानों में जोश भरा। इधर रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय के रक्तकोष विभाग से डॉ0 प्राची थपियाल, नर्सिंग ऑफिसर अंजली, लैब टैक्नीशियन गिरीश मौनी, उमेश असवाल, सुरेश पाठक, बिशन सिंह व रवि सहित सीआरपीएफ के जवानों ने सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

World Blood Donation Day: Officers along with CRPF jawans of Kathgodam Group Center donated blood for the needy

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440