पिथौरागढ़ की यशस्वी जोशी दिखाएगी एशियन गेम्स में अपना दम, राष्ट्रीय महिला शूटिंग टीम में हुआ चयन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की यशस्वी जोशी अब एशियन गेम्स में अपना दम दिखाएगी। यशस्वी का चयन राष्ट्रीय महिला शूटिंग टीम में हुआ है। वह एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी। यशस्वी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। यशस्वी ने अपनी शानदार उपलब्धि से उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।

आपको बता दें कि यशस्वी जोशी 17 साल की हैं। वो 10 मीटर पिस्टल कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यशस्वी की इस सफलता का क्रेडिट उनके पिता और कोच मनोज जोशी को भी जाता है, जिन्होंने बेटी के हुनर को तराशने में कोई कमी नहीं छोड़ी। मनोज जोशी जिला मुख्यालय के नजदीक चंडाक क्षेत्र में शूटिंग एकेडमी चलाते हैं, जहां यशस्वी के साथ क्षेत्र के अन्य बच्चे भी अपने टैलेंट को निखार रहे हैं। यशस्वी ने 11 साल की उम्र से ही इस खेल में ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। वो जूनियर और यूथ कैटेगरी में कई पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक भी जीता है। अब वो 9 नवंबर से आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रही हैं। एशियन गेम्स का आयोजन दक्षिण कोरिया में होना है।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा सल्ट में दर्दनाक हादसा: 50 मीटर खाई में गिरी पिकअप, 5 गंभीर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440