सर्दियों के मौसम में हो सकते हैं वायरल फीवर का शिकार, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों का मौसम कड़ाके की ठंड हमारी लाइफस्टाइल को पूरी तरह से चेंज कर देता है. बदलता मौसम हमारी सेहत पर भी बुरा असर डालता है, इस मौसम में हम कई बीमारियों की चपेट में हो सकते हैं। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वो इस बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। इस मौसम में वायरल फीवर होना एक सामान्य समस्या है। अगर आप भी इस मौसम में होने वाले वायरल फीवर की चपेट में आ गए हैं, तो हम आज आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जो आपको फीवर से जल्दी आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं।

वायरल फीवर से बचाव के घरेलू नुस्खे

अदरक
अदरक की तासीर गर्म होती है. ये कई ऐसे गुणों से भरपूर होता है जिस वजह से इसका सेवन सर्दियों के मौसम में करना लाभदायी हो सकता है। अगर आप भी सर्दी, जुकाम और बुखार से परेशान हैं तो इनसे राहत पाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। आप अदरक से बनी चाय, इसका काढ़ा या अदरक को शहद में मिलाकर इसका सेवन करने से आपको इस तरह की समस्याओं से निजात दिलाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत

दालचीनी
सर्दी, खांसी, जुकाम और फीवर होने पर गले में दर्द और शरीर में दर्द की समस्या होती है। ऐसे में दालचीनी में पाए जाने वाले पोषक तत्व और उससे मिलने वाली गर्माहट आपको फायदा पहुचां सकती है। दालचीनी के सेवन के लिए आप इसके पाउडर को पानी में डालकर उबाल लें और फिर इसको छानकर हल्का गुनगुना होने पर पिएं।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र

तुलसी
तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से वायरल इंफेक्शन को रोकने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए आप पानी में तुलसी के पत्तों को उबाल लें और इसके बाद इस पानी को छानकर पिएं।

अजवाइन
रसोई में पाया जाने वाला मसाला अजवाइन भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अजवाइन पेट के दर्द में आराम देने के साथ ही यह फीवर में भी आपको आराम दिलाता है। इसके लिए आप पानी में अजवाइन को उबाल लें और इसको छानकर इस पानी को गुनगुना होने पर पिएं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440