युवा सेना मांग, मनीषा के हत्यारों को दी जाये फांसी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। युवा सेना ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पीड़िता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। युवा सेना के अध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस घृणित घटना से पूरे देश में आक्रोश है। समूचा देश हत्यारों को फांसी की सजा की मांग कर रहा है। उन्होंने दोषियों को जल्द फांसी दिए जाने की मांग की है।
युवा सेना देहरादून ने गांधी पार्क मे मनीषा की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धाजलि सभा आयोजित कर मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमे युवा सेना के अध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुई इस घृणित घटना से पूरे देश मे गुस्सा है। समूचा देश हत्यारो को फांसी की मांग कर रहा है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और हाथरस पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर किस राजनीतिक दवाब में आकर मनीषा का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाजों के विपरित किया गया। उन्होंने सवाल उठाया की आखिर क्या वजह रही जो पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने में इतनी देरी की गई। युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने मनीषा के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की मांग की।
श्रद्धाजलि सभा मे राहुल चौहान प्रदेश अध्यक्ष युवा शिवसेना, पंडित राकेश सकलानी प्रदेश उपाध्यक्ष, सागर थापा गढ़वाल मंडल महासचिव, शिवम राज महानगर अध्यक्ष, समीर खान महानगर महासचिव, सूरज, अजय, अरुण, सत्यम राज, विपिन टेंपल, डिंपल, सुरेंद्र, सनी, शुभम, विवेक आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी आग का गोला, हाईटेंशन लाइन से टकराते ही भड़की लपटें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440