हल्द्वानी में पशु के साथ अनैतिक व्यवहार करते पकड़ा युवक, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। इस कलयुग में जानवरों पर इंसानों की क्रूरता और हैवानियत का कोई हिसाब नहीं है। अक्सर बेजुबान जानवरों के साथ इंसान अपनी मनमानी करता आ रहा है। ऐसे ही नैनीताल जिले के हल्द्वानी महानगर से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जिसमें विशेष समुदाय के एक युवक को पशु के साथ अनैतिक व्यवहार करते पकड़ा है। जिसके बाद महानगर में बवाल हो गया। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग आक्रोशित हो उठे और आरोपी युवक की गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। विवाद को बढ़ते देख पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हल्द्वानी के कमलुवागांजा क्षेत्र में विशेष समुदाय का युवक पशु के साथ अनैतिक कार्य कर रहा था। तभी क्षेत्र के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इधर मौके की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। क्षेत्र में बवाल को देखते हुए आस-पास के व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता ने भी वहां पहुंच कर घटना की जानकारी ली और लोगों से शांति बनाए जाने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस का जनाधार लगातार सिमट रहाः खजान दास

इस दौरान हिंदुवादी संगठन के लोग आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान हिंदूवादी संगठनों के लोगों का कहना था कि बच्ची नगर गांव में खेते में पशुपालक ने चराने को अपने पशु बांधे थे। तभी हफीज नामक युवक वहां बंधे पशुके साथ अनैतिक कार्य कर रहा था। जिसे क्षेत्र लोगों देख लिया और पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। तब कहीं मामला शांत हुआ।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440