नहाने के दौरान गंगा में बह गया युवक, एसडीआरएफ की टीम कर ही तलाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। गंगा में नहाने के दौरान ऋषिकेश के शिवपुरी मे मेरठ का युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार, अंकुर गोयल (40) पुत्र सुभाषचंद्र निवासी, 504 ब्रह्मपुरी शारदा नगर मेरठ, नौकल सिस्टम कंपनी में प्रोजेक्ट हेड है। वह अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ होटल ग्रैंड शिवा में शुक्रवार से रुके था। आज सुबह अंकुर अपने साथी अक्षय पुत्र मदन लाल निवासी कोटलू बड़सर हमीरपुर हिमाचल के साथ गंगा किनारे गया था। इस दौरान नहाने समय अंकुर नदी के बहाव में आ गया।

जिसे बचाने का अक्षय ने प्रयास किया लेकिन तब तक अंकुर काफी आगे तक बह चुका था और नजरों से ओझल हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा उलटफेर, निर्दलीय भानु प्रताप चौहान बने अध्यक्ष
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440