आपकी सुबह बन सकती है ताजातरीन, और आप हो सकते हैं सुपरएक्टिव…

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। नींद पूरी हो न हो, सुबह की शुरुआत अगर ताजगी से भरी न हो, तो दिन भर एक्टिव बने रहना जरा मुश्किल होता है। लेकिन इन तरीकों से आपकी सुबह बन सकती है ताजातरीन, और आप सुपरएक्टिव…

ठंडा पानी
सुबह नींद से जागने के बाद सिर्फ 1 गिलास ठंडा पानी पीना, सुस्ती को भगा देता है और मस्तिष्क की कोशिकाओं को रिफ्रेश कर उन्हें एक्टिव करने में मदद करता है। इससे आप तरोताजा महसूस करते हैं, सो अलग।

स्ट्रेचिंग
अपनी सुबह को सक्रिय और ताजगीभरा बनाने का सबसे बेहतरीन और हेल्दी तरीका है स्ट्रेचिंग। यह आपके रक्त संचार को बेहतर करके मस्तिष्क तक रक्त के बहाव को सही तरीके से पहुंचाता है, जिससे दिमाग सतर्क और सक्रिय रहता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

प्रोटीन
प्रेाटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन सुबह नाश्ते में जरूर करें। यह आपके मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखने और ऊर्जा का संचार करने में बेहद मददगार है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में रेल हादसे में नर हाथी की मौत, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे तक खड़ी रही

नहाना
नहाने के लिए ठंडे पानी का उपयोग करें, यह पूरा दिन शरीर में ताजगी बनाए रखने के लिए सहायक होगा। वहीं गर्म या गुनगुने पानी से स्नान आपको आरामदायक मानसिक स्थिति में रखता है, जिससे आप निरंतर सक्रिय नहीं होते।

ग्रीन टी
दूध और शकर वाली फैटी चाय की जगह, ग्रीन टी का सेवन शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए ऊर्जादायक होगा। दिनभर एक्टिव और तरोताजा रहना चाहते हैं, तो सुबह की शुरुआत इस चाय से करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440