युवकों पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने कुछ युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में दीपक थापा पुत्र राम सिंह थापा निवासी जाम फैक्ट्री, जवाहर नगर ने कहा है कि वह बीती दो जुलाई को रेलवे स्टेशन से अपने घर वापस लौट रहा था कि तभी पटेल चौक के पास अभिषेक ने उसे रोक लिया और बेवजह गाली गलौज करने लगा। विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। इस बीच वह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा तो आरोपी गौरव समेत तीन अन्य युवकों के साथ उसके घर में घुस आया। वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। परिवारजनों व आस-पास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नाग पंचमी और घी संक्रांति पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440