युवकों पर लगाया पुत्र को पीटने का आरोप, मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत कुछ युवकों पर पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में नारायणनगर कुसुमखेड़ा निवासी बसंत बल्लभ भट्ट ने कहा है कि उनका पुत्र रोहित बीती रात घर के बाहर टहल रहा था कि तभी शराब के नशे में धुत पड़ोस में ही रहने वाले कन्नू आर्या, खड्क आर्या उर्फ खड्क व तन्नू आर्या उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करने लगे, जब पुत्र ने गाली गलौच का विरोध किया तो उनके द्वारा मारपीट प्रारम्भ कर दी। उनके पुत्र ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई, मारपीट में रोहित को गंभीर चोटें आई हैं। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   बेतालघाट में जनकल्याण शिविर: 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 260 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440