शराब को महंगे दामों में बेचते पकड़ा गया युवक, देशी शराब के 65 पव्वे बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को राजपुरा धोबी घाट में महंगे दामों में शराब बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 65 पव्वे देशी शराब बरामद किये हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक शिकायत पर पुलिस टीम ने राजपुरा धोबी घाट पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक अवैध रूप से शराब को महंगे दामों में बेच रहा था। जिस पर पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया। टीम ने उसके पास से 65 पव्वे देशी शराब के बरामद किये हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम सिकन्दर सोनकर निवासी गाधीनगर वार्ड 27 और हाल राजपुरा धोबीघाट होना बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में मीडिया शिक्षा का बड़ा बदलाव, अब पढ़ाई जाएगी एआई और प्राचीन भारतीय संचार व्यवस्था
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440