पीतल के हाइड्रेन्ट चुराते युवक को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। एक युवक को पीतल हाइड्रेन्ट चुराते रंगे हाथों पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गये अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायायिक हिरासत में भेजा गया।

लखनपुर निवासी ईश्वरी दत्त लखचौरा (प्रबन्धक आस्थान माल) ने थाना रामनगर को सूचना दी कि उनके आस्थान मॉल के फायर लाइन में लोअर ग्राउण्ड से द्वितीय फ्लोर तक (कुल चार तल) तक दोनांे ओर के जीनो में पानी की 4 लाइन से कनेक्टेड पीतल के हाइड्रेन्ट लगे है जिनको ऑपरेट करने हेतु पीतल के चक्को को गुरूवार को मोहसिन पुत्र यासीन नि0 खताड़ी वार्ड नं0 11 को चोरी करते हुए पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर ईश्वरी दत्त लखचौरी की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   BLO ने दिया था फॉर्म? आज ही जमा करें, वरना खतरे में पड़ सकता है आपका वोट! कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की बड़ी अपील

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440