युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बिंदाल कॉलोनी प्रकाश नगर में एक युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि कंट्रोल रूम से थाना कैंट पुलिस को सूचना मिली की बिंदाल कॉलोनी प्रकाश नगर में किसी ने घर पर फांसी लगाई है, सूचना की गंभीरता पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट, चौकी प्रभारी बिंदाल पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर राम पुकार झा पुत्र लाल बाबू झा उम्र 28 वर्ष ने अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी, जिसे फंदे से उतारकर 108 की मदद से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सक ने राम पुकार झा को मृत घोषित कर दिया। मृतक राम पुकार झा मूल रूप से मोतिहारी जिला बिहार राज्य का रहने वाला है, यहां प्रकाश नगर बिंदाल कॉलोनी में किराए के कमरे में अपने परिवार बच्चों के साथ रहता था। घटना के संदर्भ में पुलिस गहनता से जांच कर रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्धपक्ष 2026: दूसरे दिन के श्राद्ध का क्या महत्व, जानिए कैसे करें और किसका करते हैं श्राद्ध
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440