समाचार सच, देहरादून। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित विजय कॉलोनी में एक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना कोतवाली पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि विजय कॉलोनी में एक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी धारा पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके पर जानकारी की तो पता चला की एक लड़का जिसका नाम प्रथम पुत्र इंदर सिंह निवासी विजय कॉलोनी उम्र 20 वर्ष द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी। मौके पर जानकारी की गई तो मृतक के पिता इंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि वह विक्रम चलाते हैं, आज साँय जैसे ही वह घर पहुंचे और उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो उनका लड़का पंखे पर लटका था, उन्होंने तुरंत रस्सी काट कर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक वह मृत हो चुका था। पुलिस को मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक इंद्र सिंह का इकलौता पुत्र था तथा 1 वर्ष पूर्व मृतक की माता का देहांत हो गया था। उसके पश्चात से ही मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












